• Sat. Nov 7th, 2026

मप्र के मंदसौर में यात्री बस पलटी, 7 लोगों की मौत

BySurendra Jain

Apr 29, 2018

मंदसौर। जिले के शामगढ़ क्षेत्र के धामनिया दीवान के पाए एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पटल गई, जिसमें 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना में करीब 25 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्रशासन ने अभी तक सात लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 9 लोगों की जान गई है। जानकारी के मुताबिक बस ओवरलोड थी और मंदसौर से भानपुरा जा रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर यह पलट गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग बस की छत पर बैठे थे। हादसे के बाद बस में सवार लोग घबराकर चिल्लाने लगे, रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को शामगढ़ अस्पताल ले जाया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मंदसौर से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

error: Content is protected !!