• Fri. Sep 18th, 2026

MP के पांच जिलों में हीट स्ट्रोक का अलर्ट, तेज धूप से बचाव की सलाह

BySurendra Jain

Apr 30, 2018

भोपाल/इंदौर/जबलपुर/ग्वालियर। प्रदेश में आसमान से सूरज ने आग उगली। भीषण गर्मी के तेवर को देखते हुए मौसम विभाग ने होशंगाबाद समेत प्रदेश के पांच जिले खंडवा, राजगढ़, शाजापुर और दमोह में हीट स्ट्रोक (लू) का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को तेज धूप से बचाव करने की सलाह दी है।  प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायसेन, कटनी और शिवपुरी में 44 डिग्री सेल्सियस रहा।

38 साल बाद सबसे गर्म रही भोपाल की रात

राजधानी भोपाल में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। उधर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात का तापमान 29.7 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ, जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके पूर्व अप्रैल 1980 में न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को आसमान में आंशिक बादलों की मौजूदगी के साथ ही करीब 36 किमी. की रफ्तार से पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी हवा चलने के कारण गर्मी से आंशिक राहत मिली लेकिन बादलों के कारण उमस हावी हो गई। साथ ही तापमान बढ़ने से रात में बेचैनी बढ़ गई है।

You missed

error: Content is protected !!