• Fri. Oct 2nd, 2026

बलात्कारी आसाराम बापू समेत तीन दोषी करार, दो सेवादारों को कोर्ट ने किया बरी

BySurendra Jain

Apr 25, 2018

नई दिल्ली। आसाराम को नाबालिग से रेप का दोषी करार दिया गया है. आसाराम एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में कऱीब 5 साल से ज़्यादा वक़्त से जेल में बंद था. इस मामले में जोधपुर कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुनाया. इस मामले में आसाराम के साथ दो और लोगी को दोषी करार दिया गया है. इस मामले में कुल पांच लोग आरोपी थें, जिनमें दो लोगों को बरी कर दिया गया है. आसाराम रेप केस में फैसला सुनाने के लिए कोर्ट जेल में ही लगा और वहीं फैसला सुनाया गया. पुलिस ने आसाराम रेप में उनके सेवादारों के खि़लाफ़ नवंबर 2013 में चार्जशीट दाखि़ल की थी. इस केस में कुल 58 गवाहों ने गवाही दी. आसाराम के खि़लाफ़ जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया उसमें उम्रक़ैद तक की सज़ा हो सकती है. प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जोधपुर को किले में तब्दील कर दिया है. पूरे शहर में धारा 144 लागू है. पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान फ़्लैग मार्च कर रहे हैं. हर आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है. आसाराम के जोधपुर आश्रम को भी ख़ाली करा लिया गया है। आसाराम को दोषी करार दिए जाने के बाद कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों पहचनान होगा कि असली संत कौन है और नकली संत कौन है. इस तरह के मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि पर असर डालते हैं।

error: Content is protected !!