• Fri. Oct 2nd, 2026

विक्रम नगर से संत रविदास चौराहा तक डामरीकरण की मांग, विधायक काश्यप ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

BySurendra Jain

Apr 24, 2018

रतलाम। वार्ड क्रं. 27 के रहवासियों ने विक्रम नगर से संत रविदास चौराहा तक क्षतिग्रस्त मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर विधायक, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड 27 में आने वाले विक्रम नगर ओव्हरब्रिज से ऑफीसर कॉलोनी, शैरानीपुरा जमातखाना और विभिन्न क्षेत्रों में होकर संत रविदास चौराहा तक जाने वाले मार्ग की स्थिति काफी खराब हो गई है। विधायक श्री काश्यप ने इस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मण्डल, अध्यक्ष संतोष पोरवाल, महामंत्री गोपाल शर्मा उपस्थित थे। ज्ञापन देने आए प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व पार्षद सईद कुरैशी, देवेन्द्र जैन, परवेज मेव, मुबारिक शैरानी, राजेश बोराणा, जितेन्द्रसिंह, बृजबिहारी गोस्वामी, अय्युब खान, वकील खान मेव, हनी सोलंकी, इस्तिखार शाह, शारिक खान, भुरा कहार आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!