• Wed. Sep 16th, 2026

एक लीटर दूध की कीमत 80 हजार रूपए, भूख से परेशान लोग बेच रहे बाल

BySurendra Jain

Feb 18, 2018

 

 

एजेंसी। वेनेजुएला में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। कई सालों से देश के आर्थिक हालात खराब है और अब स्थिति इस हद तक खराब हो चुकी है कि लोग अपना पेट भरने के लिए हिंसा करने लगे हैं। वहीं कुछ लोग देश छोड़कर दूसरे देशों की ओर रूख कर रहे हैं।

वेनेजुएला में आर्थिक मार झेल रहे और अपना पेट नहीं भर पा रहे लोग कोलंबिया में जा रहे हैं। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल करीब 5 लाख लोग विदेश जा चुके हैं। हालांकि कोलंबिया का कहना है कि 10 लाख से अधिक लोग कोलंबिया में रह रहे हैं। कोलंबिया भी इस पलायन से परेशान है।  रिपोर्ट्स के अनुसार वेनेजुएला के करीब 82 फीसदी निवासी गरीबी में जी रहे हैं। इनमें भी 51 प्रतिशत लोग तो ठीक से अपना पेट भी नहीं भर पाते हैं। इसकी वजह से लोग अपना पेट भरने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। भूख की वजह से लोग हिंसा कर रहे हैं, जिसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। महंगाई अधिक हो जाने और पैसे की कीमत कम हो जाने से लोग एक छोटे से सामान के लिए भी लाखों रुपये लेकर जाते हैं और पैसे तोल के लिए जा रहे हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार वेनेजुएला में दूध 80 हजार रुपये लीटर मिल रहा है।  बता दें कि वेनेजुएला में महंगाई का हाल बहुत बुरा हो चुका है। पिछले वर्ष मार्च के बाद वेनेजुएला में मुद्रास्फीति दर 220 प्रतिशत को भी पार कर गई थी। इंटरनेशनल मोनेटरी फंड का अनुमान है कि 2018 में वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था 15 फीसदी कम हो जाएगा और महंगाई 13 हजार फीसदी तक बढ़ सकती है।

 

 

 

error: Content is protected !!