• Thu. Oct 29th, 2026

बूंदी में नदी में गिरी बारातियों से भरी बस, 30 लोगों की मौत की सूचना, कई घायल

BySurendra Jain

Feb 26, 2020

जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक बारातियों से भरी बस नदी में जा गिरी है। इस हादसे को लेकर मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं कईं अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है और इनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बूंंदी में में स्थित कोटा लालसोत मेगा हाईवे पर स्थित लाखेरी में हुआ है। तेज रफ्तार बस अचानक असंतुलीत होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी यह बस कोटा से सवाई माधोपुर जा रही थी तभी रास्ते में एक पुल से गुजरते हुए असंतुलित होकर नदी में जा गिरी।

You missed

error: Content is protected !!