• Thu. Jul 30th, 2026

दुष्कर्म करने वाले राक्षसों को फांसी पर लटकाएंगे : पीएम

BySurendra Jain

Apr 24, 2018

मंडला। बेटियों से दुष्कर्म करने वाले राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों को फांसी पर लटकाया जाएगा। केंद्र सरकार ने ये कड़ा कानून बनाया है। ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडला में कही।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पीएम मोदी ने पहली बार इस मुद्दे पर बात की। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को ही राष्ट्रपति ने इस कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएम ने कहा कि राक्षसी प्रवृत्ति के लोग बेटियों को निशाना बना रहे हैं ऐसे में उन्हें कड़ी सजा देने के लिए ही ये सख्त कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज पर हमने दुष्कर्म को लेकर कड़ी सजा का कानून बनाया। उन्होंने ये भी कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए तो सरकारें काम कर रहीं हैं लेकिन जरूरत इस बात की है कि अभिभावक अपने बेटों को जिम्मेदार बनाएं ताकि वे भी बेटियों को सम्मान की नजरों से देखें। बेटों पर जिम्मेदारी बढ़ेगी तो वे भी दूसरों का सम्मान करना सीखेंगे।

error: Content is protected !!