पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कदमवाक वस्ती गांव के पास पुणे-सोलापुर हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस भयंकर सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और प्रशासन का अमला पहुंचा। बताया जा रहा है कि सभी मृतक यावत गांव जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया।
जोरदार टक्कर की वजह से गाड़ी में ही शव फंस गए थे, इन्हें निकालने के लिए टीम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस इस हादसे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। । हादसे के बाद पुलिस ट्रक से संबंधित जानकारी भी जुटा रही है वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुणे में दर्दनाक हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 9 की मौत
