• Thu. Jul 30th, 2026

राजपथ की परेड में शामिल हुई रतलाम की बेटी

BySurendra Jain

Jan 27, 2018

 

रतलाम। 69 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नईदिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में रतलाम की बेटी ने भी प्रतिनिधित्व कर शहर का नाम गौरवान्वित किया है। रतलाल की बेटी पहल मेहता राजपथ पर हुई परेड में शामिल हुई। पहल 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी करेगी। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पहल सहित अन्य बालिकाओं का सम्मान किया जाना है। 2 फरवरी को जयपुर के राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के सम्मुख भी पहल मेहता और उनकी टीम कार्यक्रम की प्रस्तुती देंगी। वहां भी उन्हें सम्मानित किया जाना है।

गौरतलब है कि पहल मेहता रतलाम शहर के सिविल कांट्रेक्टर सुरेंद्र मेहता की बेटी है। उनकी मां ड्रेस डिजाइनर है। कक्षा 11वीं की छात्रा पहल मेहता बिरला बालिका विद्यालय पिलानी राजस्थान में अध्ययनरत है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों व परिचितों ने शुभकामनाएं दी। कांट्रेक्टर सुरेंद्र मेहता रामेश कंस्ट्रक्शन फर्म के पार्टनर है, शहर की इस फर्म द्वारा ही नवीन बस स्टैंड और अंबेडकर सर्किट, कोर्ट तिराहा से गीता मंदिर फोरलेन(प्रगतिशील) का निर्माण किया है।

error: Content is protected !!