• Thu. Jul 30th, 2026

25 को रतलाम नहीं आएंगे मुख्यमंत्री…!

BySurendra Jain

Jan 17, 2018

 

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 25 जनवरी को रतलाम में प्रस्तावित आगमन फिलहाल टल गया है। प्रशासनिक सुत्रों की माने तो मुख्यमंत्री अब 25 जनवरी को रतलाम नहीं आ रहे है, उनके आगमन की अगली तारीख भी फिलहाल तय नहीं हो सकी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 जनवरी को रतलाम ग्रामीण के कुंडाल गांव में कोटेश्वर डेम का शिलान्यास करने रतलाम आने वाले थे। रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने उन्हें न्यौता भेजा था। यह डेम रतलाम ग्रामीण की राजनीति में काफी अहम है और ग्रामीण विधायक चुनाव पूर्व इसका शिलान्यास कराकर अपनी मजबूत पकड़ का संदेश देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद खुद कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने भी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, हेलिपेड आदि की व्यवस्थाओं का जायजा ले चुकी है। सूत्रों के अनुसार बुधवार दोपहर जिला प्रशासन को सूचना मिली है कि मुख्यमंत्री फिलहाल रतलाम नहीं आ रहे है। निकाय और इसके बाद होने वाले 2 विधानसभाओं के उपचुनाव में व्यस्तता के कारण उनका दौरा टला है।

 

error: Content is protected !!