• Thu. Sep 17th, 2026

मंगलवार को मुख्य आयकर आयुक्त का रतलाम में दौरा, 2 योजनाओं का शुभारंभ करेंगे

BySurendra Jain

Feb 19, 2018

 

रतलाम। आयकर विभाग की 2 महत्वकांक्षी योजनाएं 1. आयकर दाता विस्तार योजना एवं 2. आयकर संग्रहण अभियान का शुभारंभ आयकर विभाग के इंदौर प्रभार के मुख्य आयकर आयुक्त ए.के. चौहान द्वारा 20 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे रतलाम स्थित होटल अंजता पैलेस पर किया जाएगा। मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में श्री चौहान का यह पहला रतलाम दौरा है।

संयुक्त आयकर आयुक्त सतीश सोलंकी ने बताया कि कर आधार को बढ़ाने की दिशा में सरकार की मंशानुसार उपरोक्त दोनों योजनाएं विभाग ने घोषित की है। विभाग का सतत प्रयास है कि कर संग्रहण बढ़े एवं करदाताओं के द्वारा भुगतान स्वेच्छिक रूप से अधिक से अधिक हो सके। वे नागरिक जिनकी आय कर योग्य सीमा में है वे भी समय पर अपनी विवरणी दाखिल कर देय भुगतान स्वेच्छा से करे। श्री सोलंकी ने बताया कि मुख्य आयकर आयुक्त श्री चौहान मंगलवार सुबह इंदौर से प्रस्थान कर रतलाम पहुंचेंगे। इस दौरान वे आयकर कार्यालय रतलाम का निरीक्षण करेंगे व विभागीय कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। वे आयकर सलाहकार एवं चार्टड एकाउंटेंट सहित मीडिया से भी बात करेंगे। श्री चौहान 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी है और देश के विभिन्न बड़े शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके है।

error: Content is protected !!