• Fri. Jul 31st, 2026

रतलाम- चौड़ावास में लूट करने वाले निकले आईटीआई के छात्र

BySurendra Jain

Jan 6, 2018

 

रतलाम। माणकचौक थाना क्षेत्र के चौड़ावास में 2 जनवरी की दोपहर एक युवती के साथ हुई लूट के मामले में रतलाम पुलिस की जांच रंग लाई है। स्कूटी पर सवार होकर घर की ओर जा रही इस युवती के पास रखा सामान व नगदी 2 बदमाशों ने लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मणपुरा और पी एंड टी कालोनी के 2 युवकों को दबोचा है, दोनों ही आईटीआई के छात्र है और महंगे शोक के चक्कर में यह वारदात कर बैठे।

लूट के मामले में गिरफ्तार पहले आरोपी का नाम लवेश पिता महेंद्र महावर निवासी लक्ष्मणपुरा है। उसके दूसरे साथी का नाम नाबालिक होने के कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है, 17 साल का यह युवक पी एंड टी कालोनी में रहता है और उसके पिता का देहांत हो चुका है। विधवा मां जैसे-तैसे इसका पालन-पोषण करती है और पढ़ा रही है। लूट की यह घटना चौड़ावास में प्रेम ट्रेडर्स के सामने शिखा पति अमित कटारिया उम्र 30 साल के साथ हुई थी। शिखा मूलत: चौमेला जिला झालावाड़ की निवासी है और रतलाम में ब्राह्मणों के वास में उसका मायका है। आरोपी शिखा के पास से ड्रायफ्रूट, चांदी की पायजेब, 8 हजार रूपए व अन्य सामान लूट ले गए थे।

error: Content is protected !!