• Wed. Sep 16th, 2026

रतलाम-स्वतंत्रता सैनानी के घर चोरी का खुलासा, नशे की लत के चक्कर में की वारदात

BySurendra Jain

Jan 6, 2018

 

रतलाम। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी राजमल चौरड़िया के चांदनीचौक स्थित निवास पर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 2 युवकों को चिन्हित किया गया है जिनमें से एक फरार है। नशे की लत के कारण इन युवकों ने चोरी को अंजाम दिया था।

श्री राजमल चौरड़िया के मकान में 18-19 दिसंबर की दरमियानी रात चोरी हो गई थी। चोर मकान के पिछले हिस्से से भीतर घुसे और चांदी-सोने के आभूषण सहित करीब 1 लाख रूपए कीमत का सामान लेकर चंपत हो गए थे। चांदनीचौक इलाके के विभिन्न क्लोज सर्किट कैमरों की मदद से पुलिस ने दो संदिग्ध युवाओं की पहचान की और इनमें से एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपी का नाम दिनेश पिता छगन भील 19 साल निवासी रामनगर थाना डीडी नगर है। वारदात में उसका साथी रहा राकेश पिता हुमला निवासी विगा पाटन थाना रावटी फरार है। पुलिस ने दिनेश के पास से चांदी के बर्तन व अन्य मश्रुका जब्त किया है।

error: Content is protected !!