• Sun. Aug 16th, 2026

रतलाम- अवैध उत्खनन मामले में लुनिया बंधुओ पर 3.67 करोड़ की पेनल्टी, एसडीएम की कार्रवाई

BySurendra Jain

Dec 27, 2017

 

रतलाम। बिबड़ौद स्थित मुरम खदान पर अवैध उत्खनन के मामले में रतलाम ग्रामीण एसडीएम नेहा भारती ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। अवैध उत्खनन करने वाले 3 लोगों के खिलाफ एसडीएम ने 2 अलग-अलग प्रकरण में 3 करोड़ 67 लाख रूपए की पेनल्टी लगाई है। हालांकि रकम की वसूली प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही उत्खननकर्ताओं द्वारा प्रकरण की अपील कर दी गई है।

एसडीएम नेहा भारती ने पिछले साल एक शिकायत के आधार पर बिबड़ौद स्थित लुनिया ब्रदर्स को आवंटित खदान पर जांच की थी। खनिज विभाग के निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। हाल ही में दो अलग-अलग प्रकरणों में एसडीएम न्यायालय ने 3 करोड़ 30 लाख 8 हजार रूपए और 37 लाख 80 हजार रूपए की पेनल्टी लगाई है। पहली पेनल्टी वैभव लुनिया, विजय लुनिया और जय लुनिया के नाम से जबकि दूसरी पेनल्टी जय लुनिया के नाम से जारी की गई है। भू राजस्व संहिता की धारा 247 के तहत दर्ज प्रकरण में इस तथ्य का खुलासा हुआ है कि लुनिया ब्रदर्स को खनिज विभाग से बिबड़ौद में 12 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई थी, जबकि मौके पर 4 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त खुदाई मिली थी।

You missed

error: Content is protected !!