• Sun. Aug 16th, 2026

रतलाम- कालिकामाता सेवा मंडल ट्रस्ट और वकील के बीच विवाद, घर में तोडफोड़ का आरोप

BySurendra Jain

Dec 22, 2017

 

रतलाम। कालिकामाता सेवा मंडल ट्रस्ट के पदाधिकारियों और मंदिर के नजदीक ही रहने वाले एक वकील के बीच शुक्रवार सुबह विवाद हो गया। वकील उमाकांत उपाध्याय का आरोप है कि सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पत्नी के साथ भी मारपीट की। इस घटनाक्रम के बाद दोनों ही पक्ष के लोग थाने पहुंच गए, मामला संवेदनशील था लिहाजा एसपी ने भी तत्काल एएसपी प्रदीप शर्मा को थाने भेजा। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की, खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।

कालिकामाता मंदिर के नजदीक ही वकील उमाकांत उपाध्याय का निवास है। वे पिछले कई दिनो से इस बात पर आपत्ति ले रहे थे कि सेवा मंडल द्वारा संचालित अस्पताल और भंडारे में कई असामाजिक तत्व आते है और उनके घर के बाहर इनका लगातार जमावड़ा रहता है। अपराधी किस्म के लोग यहां शराब की बोतले और अन्य आपत्तिजनक सामान पटक जाते है। बकौल श्री उपाध्याय इस बारे में सेवा मंडल के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया गया था। शुक्रवार सुबह फिर से उपाध्याय ने आपत्ति ली, इस बीच कुछ लोग उनके घर में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उपाध्याय का आरोप है कि सेवा मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजाराम मोतियानी की अगुवाई में आए लोगों ने तोड़फोड़ की है। उपाध्याय के मुताबिक उनकी पत्नी आशा उपाध्याय(सदस्य राज्य महिला आयोग, जिला प्रभारी) के साथ मारपीट की है। दोनों ही पक्षों के लोगों ने स्टेशन रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

 

You missed

error: Content is protected !!