• Sun. Aug 16th, 2026

रतलाम- पुलिस जिसे लूट मान ही नहीं रही थी, उसी के 2 आरोपी गिरफ़्तार

BySurendra Jain

Dec 22, 2017

 

रतलाम। 18 दिसंबर की रात सैलाना रोड ओवर ब्रिज पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले तो यह घटना मान ही नहीं रही थी, 2 दिन तक फरियादी थाने के चक्कर लगाता रहा, तब जाकर उसकी एफआईआर दर्ज की गई। लूटा गया सोने का लॉकेट और मोबाइल फोन भी आरोपियों के पास से जब्त कर लिया गया है।

18 दिसंबर की रात सैलाना रोड़ ब्रिज पर से मोटरसाइकिल से गुजर रहे रोहित पिता विनोद वर्मा उम्र 17 साल निवासी बरगुंडो का वास को दो बदमाशों ने हाथ दिखाकर रोका, चाकू निकालकर उसे धमकाया और उसके पास से सोने का लॉकेट और सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन लूट ले गए थे। विनोद आईए थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। कोई उसकी बात पर यकीन करने को ही तैयार नहीं था, 2 दिन तक वह थाने के चक्कर लगाता रहा। मामला एसपी अमित सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश के बाद एफआईआर भी दर्ज हुई और जांच भी शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर पुलिस ने इजराइल पिता युसूफ मोहम्मद 28 साल निवासी बिरियाखेड़ी और आनंद पिता कमल मचार 20 साल निवासी बंजली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही आदतन बदमाश है। आनंद के खिलाफ 6 और इजराइल के खिलाफ 4 अपराध दर्ज है। आनंद मचार के खिलाफ पुलिस द्वारा जिलाबदर की कार्रवाई प्रस्तुत की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!