• Sun. Aug 16th, 2026

जावरा- लोहारी गांव में एक साथ 7 घरों के ताले टूटे, बेखौफ चोर

BySurendra Jain

Dec 22, 2017

 

रतलाम(आशीष शर्मा)। जावरा के ग्रामीण क्षेत्र में गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 7 मकानों के ताले तोड़ दिए गए। चोर इन घरों से 2 लाख रूपए से अधिक का सामान व आभूषण ले गए है। पुलिस द्वारा गुरूवार को ही दो चोरियों का खुलासा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, इसके कुछ देर बाद ही हुई चोरियों ने गश्त और अपराधियों पर पुलिस की पकड़ की कलई खोल दी है।

चोरी की वारदात जावरा आईए थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में हुई। चोरों का गिरोह यहां रहने वाले राधेश्याम मिनवा, सांवरिया बाबूलाल, बंकटलाल शाक्य और जगदीश राठौर सहित 4 अन्य लोगों के घरों में वारदात कर गया। इस गिरोह ने इन सारे ही लोगों के दरवाजे-खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया और गहने, कपड़े, नकद रूपए आदि सामान चुरा लिया। वारदात के बाद से ही गांव के लोगों में खासा खौफ और पुलिस के प्रति गुस्सा है। इससे पहले भी जावरा के आसपास के गांवो में एक साथ कई सारे घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है।

You missed

error: Content is protected !!