• Wed. Sep 30th, 2026

जावरा शहर में हुई 2 चोरी की वारदात का खुलासा, 6 लोग गिरफ्तार

BySurendra Jain

Dec 21, 2017

 

जावरा (आशीष शर्मा) – जावरा में चौपाटी स्थित मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले एक गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। सभी आरोपी अलग-अलग जगहों के रहने वाले है और एक गिरोह के रूप में सक्रिय थे। चोरी के मोबाइल को ट्रेस करते हुए पुलिस इन आरोपियों तक पहुंच सकी।

जून महीने में चोरी की यह वारदात हुई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मुकेश पिता लक्ष्मीनारायण निवासी सिखेड़ी थाना नामली, सलीम पिता जाकिर खान निवासी बिरियाखेड़ी, कन्हैयालाल रमेश मोगिया निवासी बंजली, गोकुल पिता लालसिंह निवासी कल्याणपुरा, नरेंद्र पिता गणपत निवासी बंजली और कुशाल पिता रमेशचंद्र निवासी बंजली है।

एएसपी डा. राजेश सहाय के अनुसार आरोपी कन्हैयालाल और उसका भानेज गोकुल एक रिश्तेदार कान्हा के साथ 12-13 जून की रात मोटरसाइकिल से जावरा बस स्टेंड पहुंचे थे। यहां आरोपियों ने गांधी प्रतिमा के पास अचल मोबाइल शॉप का ताला आरी से काटकर 5 मोबाइल फोन, एक लैपटाप व एक बैग चुरा लिया था। चोरी किए गए मोबाइल को सलीम निवासी बिरियाखेड़ी, नरेंद्र निवासी बंजली और कुशाल निवासी नयागांव को बेच दिया था। आरोपी गोकुल व कन्हैयालाल ने 17 व 18 अगस्त की रात जावरा शहर में ही परफेक्ट च्वाइस रेडिमेड दुकान में भी चोरी करना स्वीकार किया है। यहां से चुराई गई 13 जिंस पेंट और 4 हजार 500 रूपए जब्त किए गए है।

You missed

error: Content is protected !!