• Sun. Aug 16th, 2026

जावरा (आशीष शर्मा) – सांवेर से एटीएम तोड़ने रिंगनोद पहुंचे 4 बदमाश रंगेहाथों पकड़े गए

BySurendra Jain

Dec 20, 2017

 

जावरा। इंदौर जिले के सांवेर से रिंगनोद पहुंचकर एटीएम चोरी की कोशिश करने वाले 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनमें से एक नाबालिग है। चोरी के रूपयों से अय्याशी के लालच में चारों युवक अपने घर से सवा सौ किलोमीटर दूर पहुंच गए थे।

वाकया, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात का है। ढोढर थाने की रिंगनोद चौकी के प्रभारी अमितसिंह कुशवाह गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि रिंगनोद में कुछ संदिग्ध युवक एटीएम केबिन में घुसे है। कुशवाह यहां पहुंचे तो उन्हें देखकर चारों ही युवक भाग खड़े हुए। चौकी प्रभारी ने आरक्षक नरेंद्र सिसोदिया, मनोहर और सैनिक गोवर्धनलाल की मदद से इन्हें दबोच लिया। इनके नाम अजय पिता जसवंत गेहलोत उम्र 23 साल, दीपक पिता बालाराम 20 साल, अजय पिता सौदान सिंह 23 साल है। एक किशोर 15 साल का है लिहाजा उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। इनके पास से कटर मशीन, पेचकस व अन्य उपकरण मिले है। रिंगनोद चौकी प्रभारी कुशवाह के अनुसार चारों ही युवक 2 मोटरसाइकिलों से रिंगनोद पहुंचे थे। इन्होंने एटीएम केबिन में घुसकर उसका कैमरा तोड़ दिया था और कैमरे पर पोलिथिन बांध दी थी। आरोपी एटीएम तोड़ने में कामयाब हो पाते इससे पहले ही पुलिस दल पहुंच गया। चारों ने भागने की कोशिश की लेकिन पकड़े गए। इनकी मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली गई है। www.hersheyswingold.com

You missed

error: Content is protected !!