• Sun. Aug 16th, 2026

रतलाम-शहर में पकड़ा गया शराब का कारखाना, चिप्स की गाड़ी में करते थे परिवहन

BySurendra Jain

Dec 17, 2017

 

रतलाम। रतलाम पुलिस ने दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र की सिद्धाचंलम कालोनी से अवैध शराब निर्माण की एक फेक्ट्री पकड़ी है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि आरोपियों के पास से पुलिस को सरकारी होलोग्राम भी मिले है, ये होलोग्राम केवल आबकारी विभाग से ही जारी होते है और शराब का वैधानिक निर्माण करने वाली फर्मो को ही दिए जाते है।

एसपी अमित सिंह के मुताबिक मुखबिर की सूचना के आधार पर सिद्धाचंलम कालोनी के एक मकान पर दबिश दी गई थी। यहां से हेमेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राठौड़, सुरेंद्र सुतार तीनों निवासी गुडरखेड़ा थाना पिपलोदा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 पेटी शराब, 1415 खाली बोतले, होलोग्राम, स्टीकर, ढक्कन, पैकिंग मशीन, खाली कार्टून, बाल्टी, जार, खाली पीओ केन जब्त किया गया है। इसके अलावा डायमंड चिप्स कंपनी की एक लोडिंग गाड़ी से भी 20 पेटी शराब पकड़ी गई है। एसपी सिंह के अनुसार तीनो ही आरोपी पिछले एक माह से सिद्धांचलम कालोनी में मकान किराए पर लेकर शराब कारखाना संचालित कर रहे थे। इस प्रकरण में ओर भी लोगों की संलिप्तता है, जिनकी तलाश में पुलिस दल भेजा गया है। आरोपी बड़वाह से ओ.पी. लेकर आते, रतलाम में शराब तैयार कर उसे बोतलों में पैक किया जाता, सरकारी होलोग्राम लगाया जाता और इसके बाद डायमंड चिप्स की लोडिंग गाड़ी से उसका परिवहन कर दिया जाता था। Lingling.com

You missed

error: Content is protected !!