रतलाम। महू-नीमच रोड पर मेवासा और बड़ौदा चौकी के बीच 11 दिसंबर की शाम हुए लूट के प्रयास के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना की शाम आरोपियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के 2 कर्मचारियों से 4 लाख 18 हजार रूपए लूटने की कोशिश की थी, हालांकि दो नवयुवकों के साहस के कारण आरोपी रूपए ले जाने में सफल नहीं हो सके थे।
शनिवार दोपहर एसपी अमित सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी संबंधी जानकारी मीडियाकर्मियों के माध्यम से साझा की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम राधेश्याम पिता शंकरलाल भील निवासी नामली, अशोक पिता भगवती निावसी मावता थाना कालूखेड़ा, संतोष पिता बद्रीलाल राठौर निवासी रणायरा, संतोष पिता दुलेसिंह लाढ़ा निवासी हल्दुनी और नागेश्वर पिता बालू कुमावत निवासी बड़ायला सरवन है। इनमें राधेश्याम ट्रक ड्राइवर है, संतोष पिता दुलेसिंह क्लीनर है। आरोपी राधेश्याम की इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है और संतोष पिता बद्रीलाल उसी की दुकान पर काम करता है। वारदात के मास्टरमाइंड परमानंद पिता समरथ भील निवासी बड़ायला चौरासी को पुलिस फिलहाल गिरफ्तार नहीं कर सकी है। Doctoroz.com
इन लोगों ने 11 दिसंबर की शाम 6 बजे महू-नीमच रोड पर मेवासा गांव के नजदीक मोटरसाइकिल से रतलाम की ओर आ रहे हेमेंद्र पिता प्रताप सिंह निवासी हकीमवाड़ा और स्वदेश पिता राजेंद्र पवार निवासी शिवपुर को रोका और कट्टा दिखाकर इनके पास रखा रूपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश की। इसी बीच यहां से गुजर रहे रिजवान खान और नीलेश पंचोली ने बीच-बचाव किया। दोनों ही युवक लुटेरों से भिड़ गए। नतीजा यह रहा कि आरोपी रूपए अपने साथ नहीं ले जा सके, इसके अलावा इनकी एक मोटरसाइकिल भी वारदात स्थल पर ही छूट गई।
