• Sun. Aug 16th, 2026

रतलाम- हद है…पुलिस लाइन से चोरी हो गई टीआई की गाड़ी

BySurendra Jain

Dec 16, 2017

 

रतलाम। शहर में पुलिस के लिए चुनौती पैदा करने वाली चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। यातायात थाने के सामने से मोबाइल दुकान में चोरी, जिला कोषालय में गार्ड की तैनाती के बावजूद चंदन का पेड़ चोरी होने की घटनाओं के बाद शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक ओर वारदात ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। इस बार पुलिस लाइन से ही टीआई स्तर के अधिकारी की सरकारी चौपहिया गाड़ी गायब कर दी गई है।

जिला पुलिस की स्पेशल ब्रांच में पदस्थ निरीक्षक जी.एल. श्रीवास्तव को आवंटित बोलेरो वाहन पुलिस लाइन से चोरी हो गया। गाड़ी लाइन में रहने वाले ड्राइवर के घर के बाहर खड़ी थी। शनिवार सुबह ड्राइवर ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। वारदात की जानकारी जैसे ही एसपी अमित सिंह तक पहुंची, उनका गुस्सा होना लाजमी था। एसपी ने वायरलेस सेट पर ही अधिकारियों को खासी फटकार लगाई। शहरी थानों में पदस्थ पूरे अमले को फील्ड में भेज दिया गया। कहा गया- कैसे भी गाड़ी और चोर तलाश कर लाओ, वर्ना खैर नहीं है। एसपी अमित सिंह ने इस मामले में स्टेशन रोड थाने के एएसआई इसाक मोेहम्मद खान को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा टीआई सहित दो अन्य अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। एसपी सिंह के अनुसार गाड़ी रात करीब 1.30 बजे चोरी हुई है। बिलपांक टोल नाके के कैमरे में उसके फुटेज मिले है। संभावना है कि सरदारपुर इलाके में रहने वाले कंजरों ने यह वारदात की है, टीआई अजय सारवान के नेतृत्व में एक दल को उस इलाके में भेजा गया है। Homeserveheart.com

You missed

error: Content is protected !!