• Sun. Aug 16th, 2026

सेवानिवृत्त शिक्षक बेटे से मिलने भोपाल गए, घर में हो गई चोरी

BySurendra Jain

Dec 15, 2017

 

रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर से चोरी की वारदात हो गई। चोर सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान में वारदात कर चंपत हो गए। चुराई गई रकम व सामान का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। चोरी की यह वारदात राजस्व कालोनी में रहने वाले जम्मू कुमार जैन के निवास पर हुई। वे विहिप के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय गौरक्षा प्रमुख हुकुमचंद सावंला के छोटे भाई है।
सेवानिृवत शिक्षक जम्मु कुमार सांवला के यहां अज्ञात बदमाशों ने बीती रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सांवला भोपाल में अपने बड़े बेटे के यहां गए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने उनके घर पर वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जब दूध वाला आया तो दरवाजा टूटा देख चोरी की जानकारी मिली। बाद में पड़ोसी ने श्री सांवला सहित पुलिस को वारदात की सूचना दी। जानकारी मिलने पर रतलाम में ही रहने वाले श्री सांवला के भाई सेवानिवृत प्रोफेसर अमोलकचंद जैन उनके घर पहुंचे।
दरवाजे की चौखट तोड़ी
बदमाशों ने घर में प्रवेश के लिए दरवाजे की चोखट ही तोड़ दी। उन्होने घर की पहली और दुसरी मंजिल के हर कमरे में तलाशी ली और घर का सामान भी अस्तव्यस्त कर गए। घर के अंदर की तीन अलमारिया भी चोरों ने बिखेर दी। चोरी की जानकारी मिलने पर श्री सांवला भोपाल से रतलाम के लिए रवाना हुए। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि बदमाश घर से कितना और क्याक्या सामान चोरी कर ले गए। चोरी का जानकारी मिलने पर स्टेशन रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। www.gsntv.com

You missed

error: Content is protected !!