• Sun. Aug 16th, 2026

टाटा नगर में फल व्यवसायी ने लगाई फांसी

BySurendra Jain

Dec 15, 2017

 

रतलाम। शहर के टाटा नगर इलाके में रहने वाले एक फल व्यवसायी ने गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब काफी देर तक उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शंका हुई, खिड़की से देखा तो भीतर फल कारोबारी का शव लटका हुआ था। आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

मृत व्यक्ति का नाम चौथमल पालीवाल उम्र 45 साल है। चौथमल पालीवाल के परिवार के सदस्य एक रिश्तेदार के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वह घर पर अकेला था। सुबह पड़ोसियों को चौथमल पालीवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली, उन्होंने ही पुलिस व परिजनों को इसकी सूचना दी। शुक्रवार दोपहर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। चौथमल पालीवाल फल का ठेला लगाता था। डी.डी. नगर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी परिजन से बात नहीं हो सकी है लिहाजा आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। NissinFoods.com

You missed

error: Content is protected !!