रतलाम। दीनदयाल नगर में रहने वाले माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर राहुल बैरागी की हत्या ही की गई है। बुधवार दोपहर बदनावर से 4 किलोमीटर दूरी पर पेटलावद रोड़ पर उसकी लाश मिली थी। राहुल के शव की प्री-पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, रिपोर्ट के अनुसार हाथों से ही गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर बदनावर पुलिस ने बुधवार रात ही हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
राहुल पिता महेंद्र कुमार बैरागी मंगलवार शाम को बदनावर से रतलाम में अपने घर डी.डी. नगर आने के लिए निकला था लेकिन बुधवार सुबह तक यहां नहीं पहुंचा। उसके पिता और अन्य परिचितों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसकी तलाश शुरू की थी। इसी बीच बदनावर के नजदीक पेटलावद रोड पर उसका शव पड़ा होने की जानकारी सामने आई। बदनावर पुलिस ने ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराया।
इधर रतलाम में गुरूवार सुबह हिंदू महासभा के कार्यकर्ता और माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मचारी एसपी कार्यालय पहुंचे और एएसपी प्रदीप शर्मा से बात की। इन लोगों ने संदेह जताया कि बदनावर पुलिस मामले को एक्सीडेंट बता रही है। इन्होंने प्रकरण की उचित जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। दरअसल, इन्हें बदनावर पुलिस की कार्रवाई संबंधी जानकारी नहीं थी। बदनावर पुलिस बुधवार रात ही प्री-पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर चुकी है। मामले की जांच कर रहे एसआई शरद पाठक के अनुसार डाक्टर की रिपोर्ट से साफ है कि हाथों से उसके गले पर जोर डाला गया। मंगलवार शाम बखतगढ़ के पास राहुल बैरागी का फोन बंद हुआ था। हमने उस इलाके में भी सर्चिंग की है और मुखबिरों की भी मदद ले रहे है। इसके अलावा उसकी कंपनी में सहयोगियों से भी जानकारी जुटाना शुरू किया गया है। Beautiful Rug Giveaway Sweepstakes
