• Sun. Aug 16th, 2026

माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी लापता, पिता-परिजन और पुलिस जुटी तलाश में

BySurendra Jain

Dec 13, 2017

 

रतलाम। रतलाम आयुष कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक का 30 वर्षीय बेटा मंगलवार शाम से लापता है। परिवार के लोगों ने उसके अपहरण की आशंका जाहिर की है। लापता युवक बदनावर की एक माइक्रो फाइनांस कंपनी में काम करता था। फिलहाल उसकी गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस द्वारा तलाश शुरू कर दी गई है।

लापता युवक का नाम राहुल बैरागी है। उसके पिता महेंद्र कुमार बैरागी निवासी डी.डी. नगर जिला आयुष कार्यालय रतलाम में मुख्य लिपिक है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे राहुल बदनावर से रतलाम आने के लिए निकला था। शाम 6.30 बजे दोस्त राहुल जैन से उसकी आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। राहुल बैरागी ने अपने दोस्त को बताया था कि वह तूफान गाड़ी से रतलाम आ रहा है, लेकिन देर रात तक वह रतलाम नहीं पहुंचा। सुबह परिजनों ने डी.डी. नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। बुधवार सुबह साइबर सेल ने जांच शुरू की तो पता चला कि राहुल बैरागी बिलपांक तक पहुंचकर वापस लौट गया था। उसका मोबाइल फोन धार जिले के कानवन में पहुंचकर स्वीच ऑफ हो गया है। पुलिस की एक टीम ने इस पूरे रूट पर उसकी सर्चिंग शुरू की है। जिला आयुष विभाग में उसके पिता के सहयोगी कर्मचारी भी राहुल बैरागी की तलाश में जुट गए थे।

(पेटलावद रोड़ पर इस युवक का शव बरामद किया गया है। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। )-  न्यूज अपडेट टाइम-3 p.m.

You missed

error: Content is protected !!