रतलाम। एसपी अमित सिंह ने बुधवार को रतलाम जिले में पदस्थ 10 पुलिसकर्मियों के थानावार तबादला आदेश जारी किए है। सबसे ज्यादा 6 पुलिसकर्मियों को जावरा शहर थाने में पदस्थ किया गया है।
किन्हें कहां भेजा
एएसआई इसाक मोहम्मद स्टेशन रोड़ से बाजना, आरक्षक 626 जसवंत राठौर लाइन से जावरा शहर, 756 प्रीतम चावला लाइन से जावरा शहर, 384 देवकिशन मालवीय लाइन से जावरा शहर, 458 रीतेश पाटीदार लाइन से जावरा शहर, 270 राकेश प्रजापति लाइन से जावरा शहर, 352 शिवराम मोर्य लाइन से जावरा शहर 964 ओमप्रकाश लाइन से आलोट, 490 दीपक पाटीदार लाइन से बड़ावदा और 752 आशिक मंसूरी लाइन से थाना यातायात। इन सभी पुलिसकर्मियों को 24 घंटे में नवीन पदस्थापना पर आमद देने को कहा गया है।
