• Sun. Aug 16th, 2026

बड़ावदा के पास प्रेमी युगल ने जहर पीकर जान दी, खेत से मिले शव

BySurendra Jain

Dec 6, 2017

 

रतलाम। रतलाम जिले में बड़ावदा के नजदीक ठिकरिया गांव में एक खेत से पुलिस ने एक युवक और युवती का शव बरामद किया है। बुधवार दोपहर गांव के ही लोगों ने पुलिस को खेत में युवक-युवती के शव पड़े होने की जानकारी दी। शवों के पास से ही पुलिस को जहर की खाली बोतल भी मिली है। आशंका है कि प्यार पर परिवार के विरोध के कारण युगल ने आत्महत्या की है।

20 साल का युवा राहुल पिता बापूजी और 17 साल की ज्योति(परिवर्तित नाम) ठिकरिया गांव के ही रहने वाले है। 3 माह पहले ज्योति के परिवार वालों को इनके प्रेम प्रसंग की जानकारी लगी थी, तब राहुल को पीटा गया और ज्योति का घर से निकलना बंद कर दिया गया। मंगलवार रात राहुल अपने घर से खेत पर सिंचाई करने का कहकर निकला था। सुबह 5 बजे ज्योति भी एकाएक घर से नदारद हो गई। सुबह करीब 8 बजे उसके परिवार के लोग बड़ावदा थाने पहुंचे और राहुल के खिलाफ ज्योति के अपहरण की शिकायत की। दोनों के परिवार के लोग राहुल और ज्योति को तलाश रहे थे, इसी बीच दोपहर करीब 3 बजे इन्हें पता चला कि दोनों के शव खेत में पड़े हुए है। तत्काल ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई। बड़ावदा पुलिस इस प्रकरण की विवेचना कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!