• Sun. Aug 16th, 2026

8 जनवरी को रतलाम पहुंचेगी एकात्म यात्रा, आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के लिए एकत्रित करेंगे गांवो की मिट्‌टी और कलश

BySurendra Jain

Dec 6, 2017

 

रतलाम l   प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान ने 9 फरवरी 2017 को नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान एकात्म यात्रा का आयोजन किए जाने की घोषणा की थी ,इस क्रम में 19 दिसंबर से 21 जनवरी तक आदि शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जन जागरण अभियान के लिए एकात्म यात्रा का आयोजन किया जा रहा है l यह यात्रा चार स्थानों ओकारेश्वर जिला खंडवा ,उज्जैन पचमठा (रीवा )एवं अमरकंटक जिला अनूपपुर से एक साथ प्रारंभ होकर 21 जनवरी को ओम्कारेश्वर पहुंचेगी l 22 जनवरी को प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमि पूजन , शिलान्यास तथा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा l इस संबंध में बैठक का आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पांडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया बैठक को संबोधित करते हुए श्री प्रदीप पांडे ने बताया कि आदि शंकराचार्य केरल से 8 वर्ष के बाल सन्यासी रूप में गुरु गोविंद पाद के आश्रम में पहुंचे और केवल 3 वर्षों में ब्रह्म ज्ञान प्राप्त किया एवं अद्वैत मत की स्थापना के लिए संपूर्ण भारत की यात्रा पर निकल पड़े , भारतवर्ष के चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना कर आध्यात्मिक सांस्कृतिक सामंजस्य एवं एक्य का संस्थापना का महत्वपूर्ण कार्य किया l एकात्म यात्रा के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक ,धार्मिक, एवं आध्यात्मिक एकता में आदि गुरु के प्रति योगदान के संबंध में जन जागरण किया जाएगा lइसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों से मिट्टी ली जाएगी एवं कलश का संग्रहण किया जाएगा lइस प्रकार मिट्टी एवं कलश के योगदान से ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना की जाएगी lयात्रा के दौरान ध्वज का उपयोग किया जाएगा lआदि शंकराचार्य पर निर्मित फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगाl विद्यालय छात्र छात्राओं के मध्य संभाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी तथा चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा l ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार लेखन का कार्य भी किया जाएगा lयात्रा का जगह जगह पर स्वागत किया जाएगा l

रतलाम जिले में यात्रा 8 जनवरी 2018 को पहुंचेगी जिसमें बिरमावल, धराड़ और रतलाम को सम्मिलित किया गया है तथा 9 जनवरी को यात्रा नामली ,धामनोद, सैलाना, पिपलोदा ,जावरा में निकाली जाएगी l मंदसौर से लौटने पर 16 जनवरी को बरखेड़ा ,ताल, भूतिया, आलोट में भी आयोजित होगी इस संबंध में जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय तथा स्थानीय विधायक श्री जितेंद्र गहलोत एवं श्री कान्ह सिंह चौहान को समन्वय स्थापित कर स्थानों का निर्धारण करने संबंधी चर्चा की गई l बैठक में कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुंद्रियाल ने जिला प्रशासन द्वारा सहयोग उपलब्ध कराने एवं नोडल अधिकारियों के नामांकन की बात कही ,उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को भी यात्रा के साथ संबंधित किया जाएगा , तथा महिला सम्मान और सुरक्षा विषय भी यात्रा से अंतरसंबंधित कर प्रचार प्रसार किया जाएगा  lबैठक में जावरा मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता ने यात्रा को विश्व के लिए ऐतिहासिक बताया , वही राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष चैतन्य कश्यप ने हिंदुत्व की संस्कृति को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का नाम दिया l राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने यात्रा को जनता का अभियान बनाने का विश्वास दिलाया lसंत समाज के प्रतिनिधियों ने शंकराचार्य के विचारों के बारे में विस्तार से बताया l महापौर डॉक्टर सुनीता यार्दे ,विधायक जावरा डॉ राजेंद्र पांडे ,विधायक सैलाना श्रीमती संगीता चारेल ,विधायक आलोट जितेंद्र गहलोत, राज्य कृषक आयोग के अध्यक्ष ईश्वर लाल पाटीदार, जिला पंचायत के अध्यक्ष परमेश मइडा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमेश मिश्रा आदि ने सहयोग की बात कही कार्यक्रम के अंत मे आभार इश्वरलाल पाटीदारजी ने माना l

 

You missed

error: Content is protected !!