रतलाम। उत्कृष्ठ स्कूल के प्राचार्य श्री प्रदीप कुरील का मंगलवार दोपहर देहवासान हो गया है। स्कूल में हार्ट अटेक आने से उनकी मौत हुई है। स्व. कुरील मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, लिहाजा यह खबर उनके परिचितों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
मंगलवार दोपहर श्री कुरील को स्कूल में ही कुर्सी पर बैठे-बैठे ही अचानक हार्ट अटैक आया। स्टाफ के सदस्य उन्हें तत्काल ही सीएचएल अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्टाफ सदस्यों के अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय में मंगलवार को प्राचार्य प्रदीप कुरील रोज की तरह पहुंचे और नियमित काम कर रहे थे। 56 वर्षीय श्री कुरील अपने कार्यालय में स्थित कुर्सी पर बैठे काम कर रहे थे। अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द उठा । उन्हे तत्काल स्कूल से चंद मीटर की दूरी पर ही स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।
