• Sun. Aug 16th, 2026

शहर में एक ओर फोरलेन के निर्माण के लिए लगे निशान, 30 से शुरू होगा काम

BySurendra Jain

Nov 28, 2017

 

रतलाम। रतलाम शहर को अगले 6 महीने में एक ओर फोरलेन रोड़ की सौगात मिल जाएगी। मंगलवार को निगम अधिकारियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनीकर्मियों के साथ मिलकर फव्वाराचौक से कोर्ट तिराहा-अंबेडकर चौराहे तक(गीता मंदिर रोड़) सड़क पर निशान लगाए। 30 नवंबर को औपचारिक भूमीपूजन के साथ ही इस सड़क के निर्माण की शुरूआत हो जाएगी।

गीता मंदिर रोड के रहवासी खराब सड़क, धूल के कारण होने वाली परेशानी पर कई बार विरोध जता चुके है। कोर्ट के सामने वाले हिस्से में तो धूल से निजात दिलाने के लिए नगर निगम को हर रोज 4 टैंकर पानी डालना पड़ रहा है। आखिरकार इस सड़क के अच्छे दिन आने वाले है। मंगलवार को सिटी इंजीनियर जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री एम.के. आदि ने निर्माण एजेंसी रामेश कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों के साथ पूरी सड़क की नपती की और निशान डाले। फाइनल सर्वे के बाद 30 नवंबर को निर्माण की विधिवत शुरूआत प्रस्तावित है। नगर निगम ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को फोरलेन के निर्माण के लिए 6 माह की अवधि तय की है।

एक नजर फोरलेन पर

  • फव्वाराचौक से अंबेडकर चौराहे तक कांक्रीट रोड निर्माण की लागत 3 करोड़ 26 लाख रूपए आएगी।
  • फव्वाराचौक से जिला पंचायत के सामने वाले हिस्से तक 19.40 मीटर चौड़ाई का फोरलेन बनेगा।
  • जिपं से अंबेडकर प्रतिमा तक सड़क की चौड़ाई 12 मीटर (टू-लेन) रहेगी।
  • फोरलेन पर दोनो ओर 7-7 मीटर चौड़ाई की सड़क, 60-60 सेमि की नाली, 1.5-1.5 मीटर चौड़ी फुटपाथ होगी।
  • सड़क के बीच में 1.20 मीटर का डिवाइडर होगा, जिसमें सेंट्रल लाइटिंग की जाएगी।
  • ……………..

वर्शन- निगम अधिकारियों के साथ निर्माण का फाइनल सर्वे कर लिया गया है। महापौर, आयुक्त की अनुमति के साथ ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। – रूपेश पिरोदिया, डायरेक्टर रामेश कंस्ट्रक्शन

You missed

error: Content is protected !!