• Wed. Sep 30th, 2026

दो दिन रतलाम शहर में 2 रूपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल, जानिए ये ऑफर

BySurendra Jain

Nov 29, 2017

 

रतलाम। रतलाम शहर में 1 व 2 दिसंबर को लगातार 2 दिन पेट्रोल की कीमत पर 2 रूपए प्रति लीटर का डिस्काउंट मिलेगा। यहीं नहीं, डीजल पर भी प्रति लीटर 1 रूपए डिस्काउंट का ऑफर है। है, ना फायदे की बात।

अब जरा जान लिजिए, सस्ते पेट्रोल और डीजल का यह ऑफर कहां है। 1 व 2 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमत पर डिस्काउंट का यह ऑफर उंकाला गणपति रोड पर नए खुले एस्सार पेट्रोल पंप पर उपलब्ध रहेगा। यह पंप नगर निगम के पूर्व सभापति आर.आर. खान परिवार का है। स्व. खान के पुत्र, पार्षद और पंप डायरेक्टर मुबारिक खान के अनुसार ईद मिलाद उन-नबी के मुबारक मौके पर ही पेट्रोल पंप को शुरू हुए एक माह भी पूरा हो रहा है। इसी खुशी को अपने उपभोक्ताओं के साथ बांटने के उद्देश्य से यह ऑफर जारी किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!