• Sun. Aug 16th, 2026

15 करोड़ रूपए की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की साजिश ! कलेक्टर को शिकायत

BySurendra Jain

Nov 25, 2017

 

रतलाम। सैलाना रोड ओवर ब्रिज के नीचे, राम मंदिर के सामने वाले हिस्से में खाली पड़ी जमीन पर नया विवाद शुरू हो गया है। बाजार मूल्य से करीब 15 करोड़ रूपए कीमत की इस जमीन को अवैध रूप से कब्जाने की एक शिकायत हाल ही में कलेक्टर को की गई है। प्रशासनिकस्तर पर इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

कलेक्टर कार्यालय में यह शिकायत पार्श्व कालोनी निवासी अशोक जैन ने की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन के दस्तावेजों से यह प्रतीत होता है कि मौके पर 31 हजार 860 वर्ग फिट जमीन नजूल की है, जिसे कुछ लोग हथियाने का प्रयास कर रहे है। इसी विवादास्पद जमीन पर कब्जे के मामले में कुछ दिन पहले हिंदुवादी संगठन के पदाधिकारियों ने भी विरोध जताया था। शिकायतकर्ता अशोक जैन की माने तो प्रशासन को यह जमीन अपने कब्जे में लेकर शासकीय घोषित करना चाहिए।

शिकायत में ये उल्लेख-

  • राम मंदिर के सामने सर्वे क्रमांक 43\ 1131 पर शासकीय रिकार्ड में दो अलग-अलग नाम असगर अली एंड संस और हैदरी एंड कंपनी के नाम से 81 हजार 700 वर्ग फिट जमीन दर्ज है जबकि मौके पर उक्त जमीन कुल 1 लाख 12 हजार 560 स्क्वेयर फिट फिट है।
  • मौके पर अब भी 31 हजार 860 स्क्वेयर फिट जमीन अधिक है, साफ है कि यह जमीन सरकारी है। कुछ कोर्ट के फैसले की आड़ लेकर इस अतिरिक्त जमीन को भी हथियाने का प्रयास कर रहे है। इस शिकायत में शिकायतकर्ता अशोक जैन ने जमीन पर कब्जा करने वाले 4 लोगों के नाम, पते व उनके मोबाइल नंबर की जानकारी भी दी है।

 

You missed

error: Content is protected !!