• Sun. Aug 16th, 2026

इससे शर्मनाक ओर क्या ? कलेक्टर कार्यालय से ही चोरी हो गया चंदन का पेड़

BySurendra Jain

Nov 25, 2017

 

रतलाम। कलेक्टर कार्यालय का परिसर, कार्यालय के भी मुख्य गेट के सामने का भाग…जिले का कोषालय और उसमें तैनात हथियारबंद 4 पुलिसकर्मी। चौबीस घंटे का कड़ा पहरा..इतना सब होने के बावजूद भी यदि पेड़ जैसी चीज चोरी हो जाए तो इसे आप क्या कहिएगा। पुलिस का खौफ खत्म हो गया है ?

जी, हां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कलेक्टर कार्यालय परिसर से चंदन का पेड़ चोरी हो गया है। पेड़ भी छोटा नहीं था। मौके की स्थिति को देखते हुए यह साफ है कि चोरों को पेड़ काटने, लठ्‌ठे बनाने और उन्हें ले जाने में कम से कम एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। खास बात यह है कि जिस जगह से पेड़ चोरी गया उससे महज 10 कदम की दूरी पर जिला कोषालय का गार्ड रूम है। यहां हर समय सशस्त्र गार्ड मौजूद रहते है, यह पूरा परिसर ही सीसीटीवी की जद में है। सुबह जैसे ही इस वारदात का पता चला, तत्काल ही एएसपी डा. राजेश सहाय भी मौके पर पहुंचे। डा. सहाय के मुताबिक क्लोज सर्किट कैमरों की रिकार्डिंग देखने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

 

You missed

error: Content is protected !!