• Sun. Aug 16th, 2026

डा. राजेश शर्मा के श्रद्धा अस्पताल में तोड़फोड़, काटजू नगर में गुंडो का आतंक

BySurendra Jain

Nov 25, 2017
  • रतलाम। श्रद्धा अस्पताल के संचालक और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. राजेश शर्मा के काटजू नगर स्थित अस्पताल पर शनिवार शाम कुछ बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। बदमाशों ने श्रद्धा अस्पताल के गेट के अलावा बाहर खड़े 4 वाहनों के भी कांच फोड़ दिए। खबर है कि दो युवकों के बीच मोटरसाइकिलें टकराने के बाद एक पक्ष के लोग यहां पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
  • यह घटना शाम करीब 5.45 बजे की है। वारदात की सूचना मिलने के तत्काल पुलिस के अधिकारी मय फोर्स के काटजू नगर पहुंच गए थे। हालांकि इस समय तक बदमाश तोड़फोड़ कर रफुचक्कर हो गए थे। फिलहाल इनकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो डा. शर्मा का ड्राइवर मोटरसाइकिल से  काटजू नगर में प्रवेश कर रहा था, इस पर एक महिला भी बैठी थी। उसकी मोटरसाइकिल शराब के नशे में धुत्त मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से टकरा गई। इस घटनाक्रम के बाद ड्राइवर ने इन युवकों को पीट दिया। दोनों ही सुभाष नगर के रहने वाले है। कुछ देर बाद दोनों अपने साथियों को लेकर अस्पताल पहुंचे और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। इनके पास धारदार हथियार भी थे।

You missed

error: Content is protected !!