रतलाम। फोरलेन पर नामली और हसन पालिया के बीच गुरूवार दोपहर तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में 5 युवक गंभीर हुए है, इन्हें रतलाम रैफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सभी युवा नशे की हालत में थे, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। घायल युवक राजस्थान के रहने वाले है।
अंतर्गत हसनपालिया के नजदीक यह दुर्घटना हुई। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायल राजस्थान के निवासी है और उन्होने अपने नाम भवानीसिंह पिता मोहनसिंह 45 वर्ष निवासी दिनपुर कैलाश थाना खाटू श्याम जिला सिकर राजस्थान, महावीर पिता बिहारीसिंह निवासी सिकर, धमाराम पिता काजूराम 35 वर्ष निवासी सिकर,नेरेन्द्रसिंग पिता जगदीश और पिताम्बरसिंह बताए है। नरेन्द्रसिंह ने बताया कि वे लोग ठेकेदार भवानीसिंह के साथ नासीक गए थे और वापस लौट रहे थे।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
