• Sun. Aug 16th, 2026

उंकाला रोड पर किसान की मोटरसाइकिल से साढ़े सात लाख रूपयों से भरा बैग ले उड़े बदमाश

BySurendra Jain

Nov 18, 2017

 

रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उंकाला रोड पुलिया पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक किसान की मोटरसाइकिल पर टंगा 7 लाख 45 हजार रुपए से भरा बैग उड़ा लिया ।किसान लघुशंका करने के लिए पुलिया के पास रुका था। बदमाश उसका पीछा कर रहे थे और मौका पाकर मोटरसाइकिल पर रखा बैग उठाकर चंपत हो गए। स्टेशन रोड पुलिस ने किसान की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।
यह वारदात बाजना निवासी सुरेंद्र पिता दिलीप सिंह देवड़ा के साथ हुई। वे सुबह करीब 9 बजे ससुराल प्रीतमनगर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर थैली में सोयाबीन बेचकर आए 7.45 लाख रुपये लेकर निकले थे। देवड़ा ने पुलिस को बताया कि उन्हें प्लाट खरीदने के लिए यह रुपये काका ससुर को प्रीतमनगर में देना थे। सुबह बाजना से रावटी बायपास होते हुए वे रतलाम पहुंचे। रतलाम में वह उंकाळा रोड से सालाखेडी की ओर जाने के दौरान उंकाला रोड पुलिया पर लघुशंका के लिए रुके। इसी बीच पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश किसान की बाइक पर टंगा रुपयों से भरा बैग लेकर सालाखेड़ी की ओर भाग निकले।
किसान से शोर मचाकर रोकने की कोशिश भी की लेकिन तब तक बदमाश चंपत हो चुके थे। इसके बाद किसान स्टेशन रोड थाने पर पंहुचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी डा. राजेश सहाय, सीएसपी विवेकसिंह चौहान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

You missed

error: Content is protected !!