• Sun. Aug 16th, 2026

फर्जी नाम से लॉज में रूका, दोस्त बना और दे गया 65 हजार की चपत

BySurendra Jain

Nov 17, 2017

 

रतलाम। रेल्वे स्टेशन क्षेत्र की दो लॉज में ठहरे उत्तरप्रदेश के 3 युवाओं के 65 हजार रूपए चोरी हो गए है। तीनों ही युवक यूपी से यहां गर्म जैकेट बेचने आए थे। यूपी का ही एक अन्य युवक फर्जी नाम से लॉज में इन्हीं के बगल वाला कमरा लेकर रूका और बातें की, दोस्ती गांठी और रूपयों का पता चलते ही मौका देखकर चुराकर चंपत हो गया। स्टेशन रोड थाने में इस आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

चोरी की यह वारदात दानिश पिता ताहिर निवासी रावलीकला, गाजियाबाद और नौशाद पिता निजामुद्दीन निवासी मवाना मेरठ और एक अन्य युवक के साथ हुई है। तीनों ही फुटपाथ पर दुकान लगाकर गर्म जैकेट बेचने का काम करते है। दानिश होटल हिमालया में ठहरा था। उसी के बगल वाले कमरे में एक अन्य युवक 3 दिन पहले आकर ठहरा, होटल के रजिस्टर में उसने खुद का नाम वसीम खान दर्ज कराया है। इस कथित वसीम ने पहले दानिश और बाद में नजदीक की ही होटल महालक्ष्मी में ठहरे नौशाद से दोस्ती की। जैसे ही उसे पता चला कि तीनों ही युवक दिनभर अपने काम पर रहते है और इनकी जमा पूंजी कमरे में ही रखे इनके बैगों में रखी रहती है, उसने कमरों का ताला तोड़ा और दानिश के बैग से 28 हजार, नौशाद के बैग से 35 हजार और एक अन्य युवक के बैग से 3, 200 रूपए लेकर चंपत हो गया। आरोपी वसीम में होटल में रूकने से पहले अपने आधारकार्ड की फोटो कॉपी जमा कराई थी, इसमें उसका पता इमामगंज बसंतपुर दर्ज है जबकि उसकी फेसबुक आईडी इरफान खान के नाम से बनी हुई है। फिलहाल पुलिस फोटो के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

You missed

error: Content is protected !!