• Sun. Aug 16th, 2026

रतलाम में आरक्षण के खिलाफ राजपूतों की हूंकार, रैली निकालकर दिखाई ताकत

BySurendra Jain

Nov 12, 2017

 

रतलाम। सरकारी नौकरियों में आरक्षण सहित 8 प्रमुख मांगो को लेकर रविवार को रतलाम शहर में राजपूत समाज की प्रतिनिधि संस्था करणी सेना के आव्हान पर बड़ी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राजपूत सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण व अन्य सामान्य जातियों के नागरिक व संगठनों के सदस्य शामिल हुए। अनुमान है कि इस रैली में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए है।

  • हनुमान ताल 80 फिट रोड़ से दोपहर 12 बजे रैली की शुरूआत हुई। रैली में शामिल राजपूत समाज के पुरूष और महिलाएं अपने परंपरागत वस्त्रों में थे। शहर में कई स्थानों पर इस रैली का स्वागत किया गया। शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई रैली डोंगरे नगर पहुंची जहां आमसभा की गई। आरक्षण के खिलाफ रैली में रतलाम के अलावा मंदसौर, नीमच, उज्जैन, इंदौर, धार सहित आसपास के अन्य जिलों से भी लोग आए थे। सुरक्षा के मद्देनजर रैली की व्यवस्था में रतलाम जिला पुलिस के जवानों सहित आसपास के जिलों से भी बल मंगाया गया था। दूसरे शहरों से रतलाम में प्रवेश करने वाले वाहनों की पहले जांच की गई तभी प्रवेश दिया गया।

You missed

error: Content is protected !!