• Sun. Aug 16th, 2026

नयागांव में सिंधी समाज के एक व्यक्ति ने लगाई फांसी

BySurendra Jain

Nov 8, 2017

 

रतलाम। नयागांव की जनता कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने बुधवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सिंधी समाज से जुड़ा यह शख्स शराब पीने का आदि था और परिवार उसकी शराबखोरी की लत से काफी परेशान भी रहता था। संभवत: पारिवारिक कलह के कारण ही उसने आत्महत्या की है।

मृतक का नाम साजनलाल पिता बालूमल पेसवानी उम्र 45 साल है। साजनलाल ने शाम करीब 6 बजे अपने घर के किचन में चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस वक्त घर में उसकी बड़ी बेटी मौजूद थी लेकिन वह दूसरे कमरे में सोई हुई थी। पत्नी बाजार गई थी और छोटी बेटी भी घर से बाहर थी। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक के.एल. रजक के अनुसार साजनलाल की पत्नी सिलाई आदि काम करके घर चलाती थी और वह खुद शराब का आदि होने के कारण कोई काम धंधा नहीं करता था।

You missed

error: Content is protected !!