• Thu. Oct 1st, 2026

चांदनीचौक में बेकाबू हुई कार, 6 लोगों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

BySurendra Jain

Nov 7, 2017

 

रतलाम। शहर के सबसे व्यस्त बाजार चांदनीचौक में मंगलवार रात करीब 8.30 बजे एक अर्टिगा कार बेकाबू हो गई। इस कार के चालक ने स्टेयरिंग से संतुलन खो दिया और तेज रफ्तार कार लोगों को टक्कर मारती हुई सड़क किनारे खड़े फलाहारी खिचड़ी के ठेले से टकराकर रूक गई। दुर्घटना में 3 महिलाओं सहित 6 लोगों को चोंटे आई है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

इस दुर्घटना के बाद चांदनीचौक और जिला अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो गई थी। हादसे की खबर मिलने के बाद एसपी अमित सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शुरूआती जानकारी सामने आई है कि यह कार चांदनीचौक के ही व्यापारी पारस छाजेड़ चला रहे थे। दुर्घटना में खिचड़ी का ठेला लगाने वाले अनिल पिता शंकरलाल निवासी ब्राह्मणों का वास, नरेंद्र पिता राजाराम निवासी शुभम रेसिडेंसी, मनीषा पिता नरेन भाई निवासी लिमड़ी गुजरात, सविता पति भेरूलाल निवासी चांदनीचौक, कोकिला पति राजेंद्र निवासी चौमुखीपुल और सावित्री निवासी लक्ष्मी नगर को चोंटे आई है। तेज रफ्तार कार ने दो पहिया वाहनों को भी चपेट में ले लिया था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

You missed

error: Content is protected !!