• Sun. Aug 16th, 2026

10 साल के अब्दुल ने देश में बढ़ाई रतलाम की शान, जीते 2 गोल्ड, 1 सिल्वर मेडल

BySurendra Jain

Nov 7, 2017

 

रतलाम। रतलाम शहर की पहचान बन चुके 10 साल के बच्चें अब्दुल कादिर ने एक बार फिर से शहर का मान बढ़ा दिया है। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित 17वीं नेशनल पैरा ओलंपिक प्रतियोगिता में अब्दुल कादिर ने 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता में केवल 2 प्रतियोगी ही ऐसे थे जिन्हें मंच पर बुलाकर खुद राजस्थान के गृह मंत्री ने सम्मानित किया।

दिव्यांग अब्दुल कादिर ने उदयपुर में  100 मीटर बटर फ्लाय और बैक स्ट्रोक में गोल्ड जीता है। उसने फ्री स्टाईल में सिल्वर मेडल पर भी कब्जा किया। अब्दुल के कोच राजा राठौर ने बताया कि अवार्ड जीतने के बाद अब्दुल बुधवार शाम रतलाम लौटेगा। इससे पहले वह कर्नाटक के बैलगाम में आयोजित 15 वीं नेशनल पैरा ओलंपिक में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर मेडल और राजस्थान के जयपुर में आयोजित 16 वीं नेशनल पैरा ओलंपिक में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर मेडल जीत चुका है।

You missed

error: Content is protected !!