• Mon. Aug 17th, 2026

भ्रष्टाचार आज तक और खबर पक्की के सर्वे में नगर निगम सर्वाधिक भ्रष्ट

BySurendra Jain

Nov 6, 2017

 

रतलाम। रतलाम जिले के सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार संबंधी एक सर्वे में नगर निगम को सर्वाधिक भ्रष्ट संस्था बताया गया है। सर्वे में शामिल लोगों में से सर्वाधिक ने यह माना है कि रतलाम नगर निगम फिलहाल सर्वाधिक भ्रष्ट संस्था है और यहां बगैर खर्च के कोई काम सीधे तौर पर नहीं होता है। सर्वे में दूसरे नंबर का भ्रष्ट विभाग राजस्व को बताया गया है। सर्वे के तथ्य सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर के जरिए आम लोगों से राय लेकर जुटाए गए है।

सोशल मीडिया पर 28 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच हुए सर्वे में जिले के 820 लोगों ने अपनी राय रखी। सर्वाधिक 120 लोगो ने नगर निगम को सर्वाधिक भ्रष्ट बताया है। 80 लोगों ने राजस्व विभाग को भ्रष्टाचार का अड्‌डा बताया है। 40 लोगों ने आबकारी, विभाग को भ्रष्ट बताया। 30-30 लोगों ने संयुक्त रूप से पुलिस, आरटीओ, न्याय विभाग और लोनिवि को भ्रष्ट संस्था बताया है। 460 लोगों ने सर्वे में अपनी राय तो रखी लेकिन स्पष्ट नहीं किया कि वे सर्वाधिक भ्रष्ट विभाग किसे मानते है। इनमें ज्यादातर लोगों का मानना था कि सारे ही महकमों की हालत खराब है और बिना लेन-देन किए किसी तरह के काम आगे नहीं बढ़ते है। कुछ लोगों ने मत्स्य पालन, जिला पंचायत और स्वास्थ्य विभाग काे भी भ्रष्ट बताया है।

You missed

error: Content is protected !!