• Mon. Aug 17th, 2026

लोगों को डराने के लिए चलाई विधायक ने गोलियां…! कांग्रेस ने की एसपी को शिकायत

BySurendra Jain

Nov 6, 2017

 

रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर द्वारा कुंडाल मेले के शुभारंभ अवसर पर दो नाली बंदूक से हवाई फायर किए जाने के मामले को कांग्रेस ने राजनैतिक हथकंडा बना लिया है। आरोप लगाए है कि विधायक कुंडाल कोटेश्वर डेम निर्माण में खुद की जमीन डूब में जाने से बचाना चाहते है, डेम के लिए जो जगह तय की गई है, वहां निर्माण का किसान विरोध कर रहे है। इन किसानों को डराने के लिए ही विधायक ने हवाई फायर किए।

4 नवंबर को मथुरालाल डामर ने कुंडाल मेले के शुभारंभ अवसर पर हवाई फायर किए थे। सोमवार को आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष किशन सिंघाड़ ने इस मामले में एसपी अमित सिंह को शिकायत की है। शिकायत में उल्लेख किया गया है- कुंडाल डेम में जिन लोगों की जमीन डूब में जा रही है, उनका डेम निर्माण को लेकर विरोध है। किसान कोटेश्वर में ही डेम बनाने की मांग कर रहे है लेकिन यहां यदि डेम बनता है तो विधायक की निजी जमीन डूब में चली जाएगी। विरोध करने वाले किसानों को डराने के लिए ही विधायक ने गोलियां चलाई है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विधायक द्वारा हवाई फायर किए जाने से मेले में मौजूद लोगों में दशहत फेली और भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। अत: विधायक व अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए।

You missed

error: Content is protected !!