रतलाम। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय(आरटीओ) 13 नवंबर से महू रोड हाइवे स्थित खाराखेड़ी में बने नए भवन में पूरी तरह शिफ्ट हो जाएगा। इससे पहले 3 दिन आरटीओ संबंधी कोई काम नहीं होगा। 3 माह पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नए भवन का लोकार्पण कर चुके है लेकिन उसमें काम अब जाकर शुरू होगा।
आरटीओ कार्यालय फिलहाल जावरा रोड के पुराने भवन में ही संचालित हो रहा है। प्रभारी आरटीओ जया वासवा के अनुसार कार्यालय 13 नवंबर से पूरी तरह नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इससे पहले 8 से 10 नवंबर के बीच कंप्यूटर, रिकार्ड आदि की शिफ्टिंग का काम होगा लिहाजा इस अवधि में विभागीय कोई काम नहीं होगा।
फाइल फोटो
