• Mon. Sep 28th, 2026

शहर को स्वर्ण दिलाने के लिए उदयपुर रवाना हुआ नन्हा तैराक, शहरवासियों ने किया सम्मान

BySurendra Jain

Nov 3, 2017

 

रतलाम। तैराकी में शहर का नाम रोशन करने वाला नन्हा बालक अब्दुल कादिर एक बार फिर से शहर का नाम रोशन के लिए उदयपुर के लिए रवाना हुआ है। अब्दुल कादिर उदयपुर में 5 से 8 नवंबर तक आयोजित होने वाली नेशनल पैरा ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेगा, उसने गत वर्ष भी इस स्पर्धा में पदक जीता था।

अब्दुल कादिर ने अपने जज्बे से न केवल प्रदेशवासियों को विस्मय में डाला है वरन रतलाम शहरवासियों का गौरव भी बढ़ाया है। शुक्रवार को उदयपुर रवाना होने से पहले तरणताल पर मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन रतलाम ईकाई द्वारा अब्दुल कादिर और उनके कोच राजा राठौर का सम्मान किया गया, साथ ही उम्मीद जताई गई कि प्रतियोगिता में अब्दुल कादिर एक बार फिर से रतलाम का नाम रोशन करे। नन्हे तैराक अब्दुल कादिर के उदयपुर रवाना होने से पहले एएसपी शहर प्रदीप शर्मा, सीएसपी विवेक सिंह चौहान, ट्रेफिक टीआई दीपेंद्र सिंह कुशवाह, पत्रकार कचरू राठौर सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!