खबर पक्की, 17 अक्टूबर, रतलाम। जिले के रावटी में रावटी से स्टेशन मार्ग पर शासकीय भूमि पर बनाए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला पुलिस के साथ पहुंचा।
सूत्र बताते हैं कि 20 से अधिक कब्जा धारियों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर रखा है जिसे पूर्व में प्रशासन द्वारा नोटिस दिया जा चुका है उसके बाद भी कब्जा नहीं हठाया जाने पर आज सुबह से ही प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ मौके पहुंचा जहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अंबाराम पाटीदार की पांच पक्की दुकानों को जेसीबी के द्वारा जमींदोज कर दिया गया।
रावटी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी, जानीए किस की कितनी दुकानें प्रशासन ने तोड़े
