• Sun. Nov 1st, 2026

सज्जन मिल परिसर में रेत का अवैध भंडारण जप्त

BySurendra Jain

Oct 16, 2021

रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा शनिवार को शहर के सज्जन मिल परिसर के निरीक्षण के दौरान परिसर में पाए गए रेत एवं खनिज के अवैध भंडारण पर सख्त नाराजगी व्यक्त की गई और एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज, बालू रेत एवं गिट्टी ,चूरी के अवैध भंडारण कुल खनिज मात्रा १२५ घन मीटर को जप्त किया गया। अवैध भंडारण स्थल से रेत विक्रय करने मे उपयोग होने वाले ट्रैक्टर ट्राली को भी जप्त कर पुलिस थाना औधौगिक क्षेत्र की अभिरक्षा मे रखा गया। यह भंडारण मनोज भंडारी और सुनील पांड्या का है।

You missed

error: Content is protected !!