खबर पक्की, 16 अक्टूबर, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम जिले में अवैध कालोनियों के विरुद्ध एक्शन लगातार जारी है। जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति तथा टीम द्वारा शनिवार को कार्रवाई की जाकर जावरा नगर पालिका सीमा क्षेत्र में बगैर अनुमति बनाई जा रही 15 कालोनियों में निर्माण तोड़े गए।
