• Mon. Sep 28th, 2026

बड़लीपाड़ा में हुई हत्या के 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

BySurendra Jain

Nov 2, 2017

 

रतलाम। दीनदयाल नगर थाना क्षैत्र के गांव बडलीपाडा रामपुरिया में 5 दिन पहले हुई हत्या के मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घर के बाहर खाट पर सो रहे इस व्यक्ति की हत्या उसके बेटे द्वारा गांव की ही एक लड़की को भगा ले जाने के विवाद में की गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को ईसरथूनी झरने के पास से गिरफ्तार किया।

दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अजयराजसिंह राणा के अनुसार 27 अक्टूबर की रात को ग्राम बड़लीपाड़ा रामपुरिया में अपने घर के बाहर सो रहे जीवन पिता हकरा भाभर उम्र 55 वर्ष की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक जीवन के बेटे की रिपोर्ट पर आरोपी अशोक पिता बाघसिंग, राकेश पिता लक्ष्मण, शोभाराम पिता लक्ष्मण ,रतन पिता गणेश, अजय पिता बाघसिंह और मदन पिता गणेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। राणा ने बताया कि वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी इसरथुनी झरने के पास छुपे हुए है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस विवाद में हुई हत्या
दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अजयसिंह राणा ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी पक्ष की एक लड़की को मृतक जीवन का बेटा ले गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। घटना के दिन अशोक और राकेश ने मृतक पर लाठियों से हमला कर दिया और शेष आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए मृतक के और बेटे और बहु को लाठियों से डराकर रोके रखा और वारदात में मदद की।
इनकी रही भूमिका
एसपी अमित सिंह के मागदर्शन में एएसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अजयसिंह राणा, एसआई ए.बी.खाखा, एएसआई ए.एस.भूरिया, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर राठौर, स्वेदेशसिंह भदौरिया, दिनेश धनगर, निलेश पाठक, आतिश धाणक, राजेश परिहार, उद्य सिंह, मुकेश गणावा, विशाल सेन की भूमिका रही।

 

You missed

error: Content is protected !!